एक पेड़ मां के नाम होगी 17 दिवसीय कार्यक्रमों

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में शारदा नहर द्वारा 17 दिवसीय जन जागरूकता अभियान की शुरुआत 5 जून को 'पेड़ मां के नाम' पौधरोपण से होगी। 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य मेला, जनसंपर्क, विकास प्रदर्शनी और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शामिल है।

एक पेड़ मां के नाम होगी 17 दिवसीय कार्यक्रमों

उन्नाव। शारदा नहर उन्नाव खंड द्वारा जन जागरुकता अभियान के तहत 17 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इसकी शुरुआत पौधरोपण दिवस पर पांच जून को एक पेड़ मां के नाम से पौधा लगाने के साथ होगी। इसके बाद अलग अलग दिवसों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच जून से 21 जून के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का मुख्य सचिव का पत्र आया है। इसको लेकर विभागीय सहायक अभियंता प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ तथा उपराजस्व अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।

इसमें पांच जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नहरों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। आठ से 17 जून के बीच जनसंपर्क, स्वास्थ्य मेला व विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएंगी। समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।