सवा तीन लाख लाभार्थियों को मिलेगा गैस सिलेंडर

Feb 28, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में 339895 लाभार्थियों को नि:शुल्क घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से रिफिल सब्सिडी का अंतरण किया। सांसद सच्चिदानंद साक्षी महराज और डीएम गौरांग राठी की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी वंचित परिवारों को योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया गया।

सवा तीन लाख लाभार्थियों को मिलेगा गैस सिलेंडर

उन्नाव, संवाददाता। जिले के 339895 लाभार्थियों को नि:शुल्क घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। शनिवार को निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रम करके सभी के खाते में इसका लाभ भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महराज की अध्यक्षता में सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऑनलाइन बटन दबाकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का अंतरण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के सभी वंचित परिवारों को लाभ दिया जा रहा है कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे ना इसका ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि विकास की अग्रिम धारा में सभी लोग जुड़ सके इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।