
नौनिहालों को मिलेगा मूंगफली, तिल, गजक या लड्डू
Unnao News - यह न मिलने पर भुना चना प्रत्येक छात्र को 50 ग्राम की मात्रा में दिया जाएगा नौनिहालों को मिलेगा मूंगफली, तिल, गजक या लड्डू
उन्नाव, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढने वाले छात्रों को सर्दी के मौसम में अतिरिक्त पोषक आहार प्रदान करने के लिए शासन स्तर पर योजना तैयार की गयी है। इसमें बच्चों को प्रत्येक गुरुवार को मूंगफली, गुड़ और तिल की गजक या बाजरे के लड्डू एमडीएम के साथ दिए जाएंगे। अगर यह नहीं मिलता है भुना चना प्रत्येक छात्र को 50 ग्राम की मात्रा में दिया जाएगा। इसकी निगरानी जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। सोशल आडिट के माध्यम से योजना का मूल्यांकन भी किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के संजीव संखवार, अमित तिवारी, प्रदीप वर्मा ने बताया कि नौनिहालों को हर रोज तय मानक के अनुसार मिड-डे-मील दिया जा रहा है।
इसमें दूध और फल भी सम्मिलित हैं। वहीं सर्दी के मौसम को देखते हुए मार्च के अंत तक अतिरिक्त पोषक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए शैलेश पांडे ने बताया कि इस हेतु समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंं। इसमें प्रति छात्र पांच रुपये खर्च किए जाने हैं। बता दें छात्रों को सप्लीमेंट न्यूट्रीशन में स्थानीय स्तर पर उपलब्धता के आधार पर मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल, मूंगफली की बनी गजक कम से कम बीस ग्राम की मात्रा मे दिया जाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




