दूषित जल से बनाने वाला आइसक्रीम पार्लर बंद, नोटिस जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव। शुद्ध जल के बजाय दूषित पानी मे आइसक्रीम बनाने की कवायद पर अब

दूषित जल से बनाने वाला आइसक्रीम पार्लर बंद, नोटिस जारी

उन्नाव। शुद्ध जल के बजाय दूषित पानी मे आइसक्रीम बनाने की कवायद पर अब प्रशासन ने नजरे टेढ़ी की है। गर्मी के दिनों ने पड़ताल कर आइसक्रीम पार्लर का जायजा लिया। सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि टीम ने 12 खाद्य नमूने लिए। टीम ने गंगाघाट स्थित स्वाद आईसक्रीम, आजाद नगर स्थित मिल्की बाइट और शुक्लागंज के ओम आईसक्रीम प्रतिष्ठानों से आईसक्रीम व आईसकैंडी के नमूने लिए गए। जांच में एक्सपायरी कलर व फ्लेवर मिलने पर कुल 31 किलो सामग्री नष्ट कराई गई। कई स्थानों पर गंदगी और लाइसेंस और खाद्य पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया। वहीं ओम आईसक्रीम में गंदगी मिलने पर बंद करा दिया।

सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस दौरान आशीष वर्मा, उपासना साह, अनिल कुमार, पल्लवी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।