अनावासीय भवन निर्माण के लिए 1.26 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के लिए 1,26,45,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि 2026-27 वित्त वर्ष के शेष मद से आवंटित की गई है। विद्यालय की क्षमता बढ़ाने के लिए यह स्वीकृति दी गई है, और निर्माण कार्य के लिए कई शर्तें भी जोड़ी गई हैं।

अनावासीय भवन निर्माण के लिए 1.26 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति

उन्नाव, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में अनावासीय भवन निर्माण के लिये 1,26,45,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति पूर्व में स्वीकृत परियोजना लागत में समायोजन कर दी गई कुल राशि के तहत दी गई है और 2026-27 वित्त वर्ष के शेष मद से आवंटित की गई है。

पुलिस भर्ती प्रक्रिया

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के काली मिट्टी स्थित शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभिन्न जनपदों से आने वाले रंगरूटों को प्रशिक्षित किया जाता है। विद्यालय की क्षमता दोगुनी करने के लिए शासन ने अनुदान की अद्यतन स्वीकृति दी है। पहले स्वीकृत लागत रु. 62.85 लाख थी, जिसमे विद्युत संयोजन के लिये रु. 1.26 लाख जोड़े गए हैं। अब परियोजना के लिये कुल शेष राशि में से रु. 1,26,45,000 आवंटित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल अवशेष में से निकाला गया है। जानकारों के मुताबिक स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल उक्त परियोजना के लिये ही किया जाएगा और यह किसी अन्य परियोजना में स्थानान्तरित नहीं होगा। स्वीकृति के साथ कई शर्तें भी जोड़ी गई हैं, जिनमें निर्माण कार्य केवल मान्यता प्राप्त और नियमानुसार पंजीकृत कानूनी संस्था द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप कराये जाने, पर्यावरणीय नियमों व आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त किये बिना कार्य शुरु न करने व स्थानीय विकास प्राधिकरण अथवा संबंधित लोकल अथॉरिटी से पूर्वापेक्षित स्वीकृति लेने के बाद ही काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को कितनी वित्तीय स्वीकृति मिली है?
शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को 1,26,45,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति मिली है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।