8 केंद्रों पर 9600 सौ अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Unnao News - उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को होगी। 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 9600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान नकलविहीन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (सब-इंस्पेक्टर) और प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा 14-15 मार्च को होगी। इसके लिए जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। दो दिनों की परीक्षा चार पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि एक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे कुल 9600 अभ्यर्थी जिले में परीक्षा देगें। बुधवार को एसएसपीजय प्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों की ब्रीफिंग यातायात पुलिस लाइन सभागार में हुई। एसएसपी ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान वे हर हाल में अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे। इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज करा लें और अपने अधीनस्थों,कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग अवश्य करा लें और उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया व अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें। स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए।परीक्षा दौरान केंद्र के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें रहेंगी बंदएसएसपी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो कॉपी की दुकानें परीक्षा के समय बंद रहेंगी। प्रवेश के समय चेकिंग जरूर की जाए। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वर्जित वस्तुएं कोई भी अभ्यर्थी न ले जाने पाए।सीसी कैमरों से होगी निगरानीडीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) से लगातार निगरानी होती रहे। अभ्यर्थियों को क्लॉक रूम में मोबाइल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने परीक्षा के दौरान सील बुकलेट के खोलने से लेकर वितरण सहित एब्सेंट कैंडिडेट के संबंध में, वेरिफिकेशन सीट भरने की प्रक्रिया, वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सभी जानकारी देते हुए सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


