पड़ोसी ने युवक की गर्दन पर ब्लेड से किया हमला, हालत गंभीर

Mar 03, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव। संवाददाता शहर के तालिब सराय मोहल्ला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले

पड़ोसी ने युवक की गर्दन पर ब्लेड से किया हमला, हालत गंभीर

उन्नाव। संवाददाता शहर के तालिब सराय मोहल्ला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर पड़ोसी द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। तालिब सराय मोहल्ला के रहने वाले 22 वर्षीय वलीम पुत्र शहजादे वेल्डिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी वेल्डिंग बॉक्स को ठीक करने के लिए वह मौके पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद फैजी के अनुसार विवाद के बाद आरोपी रहीम वहां से चला गया और कुछ देर बाद लोहे की दुकान से ब्लेड लेकर वापस आया। उस समय गली में लोग मौजूद थे। अचानक आरोपी ने वलीम पर हमला कर दिया और उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है और उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जहां खून गिरा था, वहां से साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और आरोपी रहीम की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।