भुगतान रुका तो संस्था ने बंद कर दिया हर घर जल का काम

Jan 14, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में हर घर जल योजना का काम रुक गया है। संस्था ने 40% कार्य पूरा किया है, लेकिन भुगतान लंबित होने के कारण काम ठप है। 321.63 करोड़ के बिल पोर्टल पर हैं, और भुगतान नहीं होने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

भुगतान रुका तो संस्था ने बंद कर दिया हर घर जल का काम

उन्नाव। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने वाली हर घर जल योजना थम सी गयी है। कारण है, की संस्था ने 40 फीसद काम कर लिया और भुगतान अब तक बकाया है। लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा करने पर भी सवाल खड़े होंगे लगे है। रिमाइंडर पत्रविभाग ने भेजे पर असर नही हुआ। भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन (फेज-4) के तहत चलाई जा रही सतही स्रोत आधारित ग्राम समूह पेयजल योजना का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। योजना के जरिए 26 जनवरी 2026 तक 1037 ग्राम पंचायतों की करीब 25 लाख की आबादी को नल से जल उपलब्ध कराने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

जिले में कार्यदायी फर्म मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर काम कर रही है। फर्म को अक्तूबर 2024 से भुगतान नहीं हुआ है। फर्म के करीब 321.63 करोड़ के बिल पोर्टल पर अपलोड हैं। भुगतान लंबित होने से कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी तक मात्र 40 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। ऐसे में 60 फीसदी काम समय से पूरा होना दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।अफसर कहते है, की कार्यदायी संस्था का भुगतान एक साल से से अधिक समय से लंबित है। इसी कारण संस्था ने काम बंद कर दिया है। विभाग की ओर से भुगतान के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। रिमाइंडर पत्र भी भेजे जा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।