
23.25 लाख में 6.69 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, डीएम ने कहा- एसआईआर का मकसद त्रुटिरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना
Unnao News - उन्नाव में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 23 लाख 25 हजार 53 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिसमें 28.81% का डिजिटाइजेशन किया गया है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। बीएलओ घर-घर जाकर जानकारी भरवाकर पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं।
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 23 लाख 25 हजार 53 मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण करके 6 लाख 69 हजार 7 सौं 63 का पोर्टल पर डिजिटाइजेशन कर दिया गया। जो 28.81 फीसदी है। डीएम गौरांग राठी ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है। कलेक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में प्रेसवार्ता कर डीएम ने बताया कि एसआईआर का मकसद मतदाता सूची को त्रुटिरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। इसका साफ उद्देश्य है कोई पात्र सख्स इससे छूटे न और अपात्र इसमें शामिल न हो। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करके पूरी जानकारी भरवाकर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कर रहे है।

कहा यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र बीएलओ के द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है और बीएलओ बता रहे है कि उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो ऐसे मतदाता अपना नाम सूची में दर्ज करा सकते है। निर्धारित प्रारूप-6 में घोषणा पत्र निर्धारित अभिलेख के साथ आवेदन कर सकते है। जिन मतदाताओं के नाम व उससे संबधित प्रविष्टियों में त्रुटि है तो मतदाता फार्म-8 भरकर अपने नाम से संबधित प्रविष्टियों को सही करा सकते है। कहा कि अभियान में संज्ञान आया है कि मतदाताओं से उनका ऑनलाइन फार्म भरने के लिए बीएलओ के नाम से ओटीपी मांगा जा रहा है। यह खबर पूरी तरह से गलत है। किसी के द्वारा यह ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है। डीएम ने प्रेसवार्ता में बांगरमऊ के बीएलओ यतीन्द्र और सदर की अनुभा समेत चार को शत प्रतिशत काम करने पर सम्मान के पात्र बनाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




