Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Vigilance Team Shake-up Engineer Removed Amid Controversy
पहले से दोषी व बिना अनुमोदन के विजिलेंस में तैनात जेई हटा

पहले से दोषी व बिना अनुमोदन के विजिलेंस में तैनात जेई हटा

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में अवर अभियंता शिवेन्द्र को कई शिकायतों के बाद विजिलेंस टीम से हटा दिया गया है। उसे बिना अनुमोदन के विजिलेंस में तैनात किया गया था। नियमों का उल्लंघन करते हुए उसे सस्पेंड किए जाने के बाद भी बहाल किया गया। अब उसे उसी क्षेत्र में भेजा गया है जहाँ से उसे सस्पेंड किया गया था।

Jan 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। अफसरों की कृपादृष्टि से विजिलेंस टीम का हिस्सा बना अवर अभियंता शिवेन्द्र तमाम शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। दोषमुक्त न होने के बाद भी उसे बहाल करके विजिलेंस का चार्ज दे दिया गया था। उसमें उच्चाधिकारियों के अनुमोदन की जरूरत भी न समझी गई। जबकि विजिलेंस टीम का हिस्सा बनाने के लिए एमडी से अनुमोदन लेना अनिवार्य है। अब विजलेंस से हटने के बाद फिर उसे जिस क्षेत्र से सस्पेंड किया गया था वहीं भेज दिया गया। बिजली निगम की एक टीम विजिलेंस के रूप में काम करती है। बिजली चोरी रोकने में विशेष योगदान होता है। इसमें पुलिस विभाग के एक प्रभारी निरीक्षक पांच सिपाहियों के अलावा एक अवर अभियंता की तैनाती होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियम के अनुसार तैनाती के पहले अनुमोदन के लिए एमडी व मुख्य अभियंता की स्वीकृति जरूरी होती है। साथ ही एक वर्ष कार्यकाल की सीमा तय है। नियम यह भी है कि की नवीन तैनाती के पहले एमडी मध्यांचल का अनुमोदन अवश्य लिया जाए पर इन सब में अनदेखी हुई। पहले कालूखेड़ा सब स्टेशन में दोषों से घिरे अवर अभियंता को यहां से हटाने के बाद सस्पेंड किया गया। फिर आरोपों से मुक्त न होने के बाद भी बिना अनुमोदन के विजिलेंस में तैनाती दे गई है। तत्कालीन तैनात रहे अफ़सरो की दरियादिली पर कई बार आरोपो से घिरा जेई नौकरी बजाता रहा। जबकि पूर्व से लेकर वर्तमान में उसके पर कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थी। विजिलेंस में तैनाती लेने के बाद एक माह पर छुट्टी पर भी चला गया था। एडिशनल पर सिटी पॉवर हाउस में तैनात जेई जेई के छुट्टी पर जाने के बाद सिटी पॉवर हाउस में तैनात जेई दिनेश गौतम को एडिशनल चार्ज दिया गया है। उन पर शहर के सबसे व्यस्ततम पॉवर सब स्टेशन के साथ विजिलेंस का भी जिम्मा है। अब जल्द अनुमोदन के दावे जिम्मेदार कर रहे है।