More
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Vendors Seek Space After Removal Drive Assured by Officials
दुकाने हटने के बाद विधायक से मिले रेहड़ी दुकानदार

दुकाने हटने के बाद विधायक से मिले रेहड़ी दुकानदार

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में अतिक्रमण अभियान के बाद दुकानदारों ने समुचित स्थान की मांग की। उन्होंने अध्यक्षा और सदर विधायक से मुलाकात की। विधायक ने एडीएम से बात कर उन्हें वेंडिंग ज़ोन या उनके पूर्व स्थान पर पुनर्स्थापित करने का आश्वासन दिया। शहर में रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।

Dec 13, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। जिला न्यायालय गेट से लेकर तिकुनिया चौराहा तक अतिक्रमण अभियान के बाद अब दुकानदार जगह तालाश रहे है, उन्हें समुचित स्थान न मिलने पर वह अध्यक्षा से मिले। वहां आश्वासन मिला तो वह सभी सदर विधायक से मिले। विधायक ने एडीएम से वार्ता कर उन्हें समुचित स्थल देने को कहां। इस पर एडीएम ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। शहर में कचहरी के आसपास आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निपटने के लिए बीते बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और ईओ संजय गौतम के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने आंबेडकर तिराहा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद कचहरी पुल तक 15 से अधिक दुकानें हटवाई गई थी। अभियान के चलते अधिकांश दुकानदारों ने अपना अस्थायी अतिक्रमण खुद ही हटा लिया था। अब अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाकर सड़क किनारे पाइप लगवाने की शुरुवात करा दी। दोबारा काबिज होने पर चालान की चेतावनी भी दी तो व्यापारी बिफ़र पड़े। वह कहां जाए, इस पर सवाल करते रहे। सुनवाई न होने पर अध्यक्षा श्वेता मिश्रा से भी व्यापारी मिले। रेहड़ी दुकानदारो को उसी स्थान पर जगह देने की मांग उठाई और बताया कि रोजी रोटी का संकट है। इस पर आश्वासन मिला। इसके बाद वह सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पहुच गए। वहां विधायक से मिलकर अपनी जगह के स्थायित्व बनाये रखने की मांग उठाई, इस पर एडीएम अमिताभ से विधायक ने बात की। सदर विधायक ने बताया कि वार्ता हो गई है, इन्हें वेंडिंग ज़ोन या फिर जिस स्थान पर वह काबिज रहे, उन्हें वहीं स्थान प्रशासन दिलाएगा।