लोन नदी किनारे युवक का लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव
Unnao News - उन्नाव के भैरमपुर गांव में एक युवक का शव लोन नदी के किनारे लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों का कहना है कि युवक मिर्गी के दौरे से गिरकर नदी में गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले युवक का रविवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर लोन नदी के किनारे लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक दौरा पड़ने से लोन नदी के गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चर्चाएं हैं कि युवक ने पुल से कूद जान दी है। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एण्ड हैमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है। भैरमपुर गांव के रहने वाले 42 वर्षीय बच्चन लाल पुत्र स्व. मनोहर खेती करता था।
भतीजे रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात को घर से बिना बताए निकले, लेकिन घर नहीं लौटे। रात में परिजनों से तलाश भी की, मगर पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर आगे लोन नदी के किनारे उसका लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। भतीजे के मुताबिक बच्चन लाल को मिर्गी का दौरा पड़ने की बीमारी थी। कयास लगाई जा रहे हैं कि दौरा आने के चलते वह पुल से नीचे नदी के किनारे गिर गया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बीघापुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित घोषित किया। पति की मौत से पत्नी रामा देवी, बेटी मुस्कान व गोलू, बेटा आयुष बेहाल होते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि परिजनों ने मिर्गी का दौरा पड़ने की बात बताई है। पुल से गिरकर युवक की मौत हुई है। परिजन से कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


