कार के टक्कर मारने से बाइक सवार की मौत

Mar 03, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव। संवाददाता माखी थाना क्षेत्र के बिठूर पुल के पास सोमवार देर रात कार

कार के टक्कर मारने से बाइक सवार की मौत

उन्नाव। संवाददाता माखी थाना क्षेत्र के बिठूर पुल के पास सोमवार देर रात कार के टक्कर मारने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के बलारदेव गांव के रहने वाले 27 वर्षीय उमाशंकर पुत्र स्व. अशोक कश्यप तथा प्रदीप पुत्र राम बहादुर व सुजीत पुत्र मोनू अलग-अलग बाइक से गंगा स्नान करने गए हुए थे। देर रात उमा शंकर बाइक से अकेले परियर से गंगा नहाकर घर आ रहे थे। बिठूर पुल के पास कार ने बाइक में टक्कर मारने से उमा शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो साल पहले शादी हुई थी और कोई संतान नहीं थी। मृतक उमाशंकर पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। भाई पिन्टू की बीमारी से तीन साल पहले मौत हो गई थी। मौत को लेकर मां अनीता और भाईयों में घंटी लाल, धर्मपाल व नंद किशोर बेहाल होते रहे। मृतक उमा शंकर मुंबई में काम करता था और 24 फरवरी को पर्व मनाने के लिए घर आया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।