कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी
Unnao News - उन्नाव के ललऊखेड़ा गांव में देर रात कंटेनर की बाइक में टक्कर से श्रमिक सतीश चंद्र की मौत हो गई। उसका साथी शाहिल रावत गंभीर रूप से घायल है। सतीश फैक्ट्री में मजदूरी करता था और घर लौटते समय यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊखेड़ा गांव के पास मंगलवार देर रात कंटेनर के बाइक में टक्कर मारने से श्रमिक की मौत हो गई। उसका साथी जख्मी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरखेड़ा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सतीश चंद्र पुत्र स्व. राम प्यारे रावत दही थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में करीब बीस साल से मजदूरी करता था। देर रात फैक्ट्री से काम करने के बाद बाइक से ललऊखेड़ा गांव निवासी साथी शाहिल रावत के साथ घर जा रहा था।
इसी दरम्यान ललऊखेड़ा गांव के पास कंटेनर के बाइक में टक्कर मारने से दोनों युवक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के बाद शाहिल की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, सतीश चंद्र के मौत की खबर मिलने पर पत्नी गीता व दो बच्चे छवि व कृष्णा तथा छोटा भाई संतोष रो-रोकर बेहाल होते रहे। जानकारी मिलने पर बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस सदर विधायक पंकज गुप्त व बिछिया ब्लाक प्रमुख नीरज ने पहुंच कर परिजनों को ढांढधवाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। परिजनों ने वाहन नंबर के आधार पर पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



