बेसिक के शिक्षक ने 25 वीं बार किया रक्तदान
Unnao News - उन्नाव के सुमेरपुर में कार्यरत शिक्षक अक्षय कटियार ने 25वीं बार रक्तदान किया। यह शिविर जिला गंगा सुरक्षा समिति और संकल्प सेवा समिति द्वारा गंगा बैराज पर आयोजित किया गया। शिविर में सेना, पुलिस, शिक्षकों और समाजसेवियों ने भाग लिया। संकल्प सेवा समिति ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट भी वितरित किए।

उन्नाव। सुमेरपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक अक्षय कटियार ने 25 वां रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं गंगा विचार मंच व संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगा बैराज पर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में सेना के कई जवानों, पुलिस कर्मी, शिक्षकों और समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। संकल्प सेवा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए रक्तदाताओं को हेलमेट वितरण भी किया गया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि अक्षय कटियार लंबे समय से संस्था से जुड़े हुए हैं। अक्षय कटियार समय-समय पर आवश्यकता पड़ने वाले शिक्षक साथियों की रक्त दान से मदद भी करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


