एनएमएमएस के उत्कृष्ट होनहारों का सम्मान
Unnao News - उन्नाव में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 238 होनहारों में से बांगरमऊ के गोसाईखेड़ा और ममनापुर विद्यालय से 30 छात्र सफल हुए। ममनापुर के 14 छात्रों ने विशेष स्थान प्राप्त किया, जिसमें शुवांशी और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धनराशि दी।

उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल मेधावियों का सम्मान किया गया। रविवार को आए नतीजे में जिले के 238 होनहारों में अकेले बांगरमऊ के उप्रावि गोसाईखेड़ा से 16 और पीएमश्री ममनापुर कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी से 14 छात्र चयनित हुए है। सोमवार को ममनापुर में सभी होनहारों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को परीक्षा के आए नतीजे में ममनापुर के 14 छात्रों में शुवांशी, शगुन को तीसरा स्थान मिला था। जबकि दीपक को आठवां, तान्वी को 14 वां, कमल को 17 वां, आयुष कुमार को 20 वां, आयुष सिंह को 27 वां, कपिल को 30 वां, निधि को 35 वां, पायल को 43 वां, अनुराग और आकांक्षा को 44 वां, मानसी व अंशिका को 45 वां स्थान हासिल हुआ था।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान शिक्षक अवनीन्द्र सिंह सेंगर, सारिका चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार गोयल आदि ने बच्चों को धनराशि देकर प्रोत्साहित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



