संदिग्ध हालात में छात्र का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Mar 01, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव के शेखपुर गांव में एक 17 वर्षीय छात्र तनिश का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों को मौत का स्पष्ट कारण नहीं पता। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र पैट्रियाट कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था और अक्सर अपने कमरे में ही रहता था।

संदिग्ध हालात में छात्र का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के रहने वाले छात्र का रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजन कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेखपुर गांव स्थित बनकी देवी मंदिर के पास रहने वाले 17 वर्षीय तनिश पुत्र जय शंकर मोतीनगर मोहल्ला स्थित पैट्रियाट कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। पिता जय शंकर के मुताबिक तनिश अधिकतर कमरे में ही रहता था। जब खाने के लिए कहा जाता था, तब वह बाहर आता था।

फिर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लेता था। रविवार को देर से उठता था। छुट्टी होने से परिजनों ने सोचा कि सो रहा होगा। दोपहर तक बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई। तब परिजनों ने खिड़की से हाथ डाल कर दरवाजा खोला तो कमरे का दृश्य देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौत को लेकर मां लीलावती देवी रो-रोकर बेहाल होती रही। मृतक तनिश दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई हिमांशू गुडगांव में नौकरी करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।