Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Shocking Incident Newlywed Found Hanging Family Accuses In-Laws of Murder
प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव के दही थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में एक नवविवाहिता स्वेच्छा वर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। नवविवाहिता की शादी एक महीने पहले हुई थी और उसके पिता का कोरोना काल में निधन हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 05, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में सोमवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। मात्र एक महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, नवविवाहिता के पिता ने दामाद और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा का घर के कमरे में फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने बताया कि स्वेच्छा की शादी महज एक माह पहले चार दिसंबर को सूरज सिंह के साथ हुई थी। यह विवाह दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह के रूप में संपन्न हुआ था, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था कि यह दर्दनाक घटना सामने आई। परिजनों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि स्वेच्छा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बताते चलें कि स्वेच्छा वर्मा के पिता मनोज वर्मा का कोरोना काल में निधन हो गया था। बेटी की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रोकर बेहाल होते रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबा बोले- जमीन को छू रहे थे पैर स्वेच्छा के बाबा प्रेम नारायण वर्मा ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर दामाद सूरज सिंह और उसके माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। बाबा का कहना है कि जब उन्होंने शव को देखा तो स्वेच्छा के पैर भूमि पर टिके हुए थे, जिससे उन्हें आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। बहू ने ऐसा कदम क्यों उठाया, समझ से परे ससुर श्याम नरेश सिंह का कहना है कि घर में सामान्य माहौल था। किसी प्रकार का झगड़ा या तनाव नजर नहीं आया। समझ में नहीं आ रहा कि अचानक ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि स्वेच्छा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सोशल मीडिया से परवान चढ़ा था प्यार कोरोना काल में पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी संभाल रही स्वेच्छा वर्मा ने मोहल्ले में अपनी कॉस्मेटिक और रिचार्ज की दुकान चलाते हुए खुद का जीवन संचालित किया। स्वेच्छा और उनके पड़ोसी श्याम नरेश सिंह के बेटे सूरज का परिचय पहले से ही था। सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शुरुआती दौर में परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन समय के साथ दोनों ने अपने-अपने परिवारों को मनाकर सहमति ले ली। अंततः चार दिसंबर को परिवार और मित्रों की मौजूदगी में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए। शादी के एक महीने पूरे होने पर घर पर सेलिब्रेशन स्वेच्छा वर्मा और सूरज सिंह की शादी को एक महीना पूरा हो गया। इस अवसर पर स्वेच्छा के भाई हनी ने बताया कि चार जनवरी को वह बहन के घर केक और चॉकलेट लेकर गए। हालांकि, स्वेच्छा ने कहा कि इसकी कोई खास जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद हनी ने केक और चॉकलेट अपने हाथों में लेकर घर में रख दिए। इस दौरान दीदी अपने पति का इंतजार कर रही थीं। रात लगभग 3 बजे सूरज फैक्ट्री से लौटे और केक तथा पिज्जा भी लेकर आए। लेकिन, तब तक घर के सभी सदस्य सो चुके थे। सूरज ने घरवालों को जगाकर केक और पिज़्ज़ा खाने के लिए कहा लेकिन किसी ने नहीं खाया। पत्नी के बारे में पूछे जाने पर घरवालों ने बताया कि स्वेच्छा सो रही है। इसके बाद सूरज अपने कमरे में चले गए और स्वेच्छा बेड पर ही सो रही थी।