Unnao News: ‘विद्यालय प्रबंधन को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश’

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: उन्नाव में उत्कर्ष हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में प्राइमरी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि स्वीकृति पत्र में ऐसा कुछ नहीं था। इसके अलावा, कक्षा 11 और 12 में छात्रों का अध्ययन होना पाया गया। डीआइओएस ने प्रबंधन को स्पष्टीकरण देने को कहा है।

Unnao News: ‘विद्यालय प्रबंधन को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश’

Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार के बाद बुधवार को भी उत्कर्ष हायर सेकेंड्री स्कूल मवइया माफी अचलगंज का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अवकाश कर दिया गया था परंतु कक्षाओं के अवलोकन विद्यालय से बाहर भेजे गए छात्र-छात्राओं को देखने से यह स्पष्ट रूप से पाया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 व अन्य कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

विद्यालय की मान्यता

जबकि, हाईस्कूल स्तर तक की मान्यता प्राप्त करते समय इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया था कि विद्यालय में प्राइमरी कक्षाएं संचालित नहीं हैं, न ही भविष्य में संचालित की जायेंगी। इंटर स्तर की मान्यता न होने के बाद भी कक्षा 11 एवं कक्षा-12 में छात्र-छात्राओं का अध्ययनरत होना पाया गया। जिस पर डीआइओएस ने विद्यालय प्रबंधन को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया है कि साक्ष्ययुक्त स्पष्टीकरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। अन्यथा विद्यालय की कक्षा-06 से कक्षा 10 तक की मान्यता प्रत्याहरण एवं प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

आगे की कार्रवाई

वहीं डीआइओएस सुनील दत्त ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य एसकेडी, पब्लिक स्कूल, सेमरा हसनगंज को भी नोटिस जारी की है। कहा है कि 20 जुलाई को जारी कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया था। बावजूद कोई भी साक्ष्ययुक्त स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण ने देने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की जायेगी।

सामान्य प्रश्न

उत्कर्ष हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण कब किया गया था?
उत्कर्ष हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण सोमवार के बाद बुधवार को किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: ‘विद्यालय प्रबंधन को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश’