Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Robbery Thieves Target Two Homes Steal Jewelry Worth Lakhs
चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात व रुपये किए पार

चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात व रुपये किए पार

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। पहले मामले में एक परिवार के घर से सात लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी हुए। दूसरे मामले में 10 हजार रुपये और दो बैटरी चुराई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Jan 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला और घर के अंदर अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व रुपये पार कर ले गए। पीड़ितों के अनुसार सात लाख कीमत के जेवर, 25 हजार व दो बैटरी चोरी हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर मोहल्ला में चार साल से किराए के घर में रह रहे अंकुर श्रीवास्तव 12 जनवरी को सपरिवार वह घूमने के लिए गए हुए थे। 15 जनवरी रात वह घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ है। तब अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

अलमारी और बक्से में रखे करीब सात लाख कीमत के जेवरात और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। लैपटॉप गद्दे के बीच में दबा पड़ा मिला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और तहरीर लेकर जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। रुपये व बैट्रा किया पार सदर कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव में रह रहे कमल प्रकाश शुक्ल के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर पर रहने वाले कमल का बेटा हर्ष मकर संक्रांति पर अपने घर अकबरपुर गांव गया था। शुक्रवार सुबह जब घर लौटा तो देखा दरवाजा खुला था, सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे 10 हजार रुपये और दो बैटरा चोरी कर ले गए। पीड़ित ने ललऊखेड़ा चौकी में चोरी की तहरीर दी, पुलिस जांच कर रही है। कोट पीड़ितों ने दो घर में हुई चोरी की तहरीर दी है। पुलिस टीमों को लगाकर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा। चंद्र कांत मिश्र, इंस्पेक्टर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;