
कमीशन न मिलने पर कोटेदारों ने डीएम को सुनाई पीड़ा
Unnao News - उन्नाव में सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने कोटेदारों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कई कोटेदारों को फरवरी से अगस्त तक कमीशन नहीं मिला है। इसके अलावा, ग्राम सभाओं द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार...
उन्नाव। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे श्याम यादव, जिलामंत्री नरेन्द्र कुमार रावत, जिला संरक्षण कालीदीन रावत, जिला संगठन मंत्री विनय कुमार दीक्षित, सुनील सिंह और कोषाध्यक्ष हीरा लाल आदि ने समस्याएं सुनाते हुए कहा कि जिले के कुछ कोटेदारों को माह फरवरी से अगस्त तक कमीशन नहीं दिया गया है। जबकि कुछ जुलाई और अगस्त के कमीशन के लिए इंतजार कर रहे। कहा ग्राम सभाओं द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर कुछ लाभार्थियों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाए गए है तथा ग्राम सभा के एक ही प्रस्ताव में भेजे गए नाम के कुछ राशन कार्ड क्यों नहीं बनाए जा रहे।

कहा कि यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। कोटेदारों ने बकाया लाभांश समेत सभी समस्याओं का निदान करने का अनुरोध किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




