Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Rape Case Victim s Uncle Presented in Court Amidst Security
तिहाड़ जेल में बंद माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की कोर्ट में पेशी

तिहाड़ जेल में बंद माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की कोर्ट में पेशी

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में माखी दुष्कर्म कांड से जुड़े पीड़िता के चाचा की सोमवार को जिला न्यायालय में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने उसे समय पर अदालत में पेश किया। इस दौरान उसके खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों की सुनवाई हुई। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Dec 08, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। माखी दुष्कर्म कांड में कथित पीड़िता के चाचा की सोमवार को जिला न्यायालय में पेशी हुई। रविवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम उसे लेकर जनपद पहुंची थी। सोमवार सुबह तय समय पर दिल्ली पुलिस ने उसे एसीजेएम प्रथम (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उसके खिलाफ दर्ज तीन अलग-अलग मामलों की एक साथ सुनवाई हुई। मांखी गांव की किशोरी से दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल में बंद हैं। प्रकरण को लेकर हुए बवाल में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर सदर कोतवाली और माखी थाना क्षेत्रों से जुड़े तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट और विवादित घटनाओं से संबंधित गंभीर आरोप शामिल हैं। लंबे समय न्यालालय में विचाराधीन इन मामलों में सुनवाई चल रही है। सोमवार को तीन मामलों में पेशी होनी थी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को समय पर अदालत में पेश किया जा सके, इसके लिए दिल्ली पुलिस टीम उन्नाव लेकर पहुंची। सोमवार को एसीजेएम प्रथम न्यायालय में पेशी कराई। पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अदालत परिसर में तैनात रहे। कोर्ट कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग व चेकिंग की व्यवस्था रही। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष में लंबे समय तक बहस चली। दो मामलों में जिरह पूरी हो गई है, जबकि तीसरे में गवाहों के बयान अभी दर्ज किए जाने हैं। जिसके लिए अदालत ने आगे की तारीख तय करते हुए सुनवाई की अगली प्रक्रिया के निर्देश दिए हैं। पेशी समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस टीम आरोपी को वापस लेकर रवाना हो गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्नाव पुलिस ने कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। सीबीआई के गवाह मामले में गवाही पूरी सीबीआई ने माखी दुष्कर्म कांड में युनूस को गवाह बनाया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने इस मामले में तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मृतक युनूस के भाई जान मोहम्मद ने महेश सिंह पर झूठा षडयंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, माखी थाना पुलिस ने के तत्कालीन एसआई बलराम सिंह यादव ने भी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर पुलिस को बेजा परेशान करने और मिथ्या आरोप लगाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को दोनों मुकदमों में गवाही पूरी हुई। वहीं तीसरे मुकदमे में आरोपी चाचा पर मुकदमा दर्ज करने वाले सिविल लाइंस निवासी राजकुमार सिंह की न्यायालय में जिरह पूरी हुई।