Unnao News: राज्य स्तरीय सम्मेलन में जनगणना के दूसरे चरण की दी गई जानकारी
Unnao News: उन्नाव में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद जिला अधिकारियों ने चर्चा की। जनसंख्या गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी और प्रत्येक व्यक्ति से 40 सूचनाएं जुटाई जाएंगी। नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे।

Unnao News: उन्नाव। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के संबध में वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। एनआईसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की उपस्थिति में जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में जनसंख्या गणना की तैयारी, विभागीय समन्वय एवं व्यापक जन जागरूकता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। निदेशक जनगणना कार्य द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के सम्बन्ध में पीपीटी से जानकारी दी गयी। बताया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 1 दिसम्बर से 4 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। इस जनगणना में परिवार के प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 सूचनाएं प्राप्त की जायेगी।
इन सूचनाओं को स्व-गणना के माध्यम से व्यक्ति स्वयं भर सकता है। सम्मेलन में अवगत कराया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 की मध्य रात्रि तक प्रगणक द्वारा आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जायेगा।

