13 टीजी-टू बने प्रभारी अवर अभियंता

Jan 26, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - -एमडी के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने सब स्टेशनों में तैनात टीजी-2 को नई जिम्मेदारी दी,-एमडी के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने सब स्टेशनों में तैनात टीजी-2

13 टीजी-टू बने प्रभारी अवर अभियंता

उन्नाव, संवाददाता। गर्मी के दिनों में सब स्टेशनों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसकी तैयारी अभी से शुरू है। पहली बार ऐसा है, जब एमडी के आदेश पर एक साथ 13 टीजी-2 को प्रभारी जेई को जिम्मा दिया गया है। वह बाकायदा अवर अभियंता के अनुरूप कार्य करेंगे। सब स्टेशन की हर छोटी बड़ी ख़ामी को खत्म करने, उपभोक्ता की सुनवाई कर निराकरण कराने की जिम्मेदारी भी होगी। किसी मामले में जवाबदेही भी तय की जाएगी। असल मे उन्नाव जिले में 52 सब स्टेशन बिजली विभाग के बने है। इसमें व्यवस्था सुधार व सुचारू रखने के लिए 38 अवर अभियन्ताओ की तैनाती की गई है।

इन्ही 38 अवर अभियंताओ पर पूरे जिले की बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने के अलावा राजस्व वसूली आदि कई जिम्मेदारी तय की गई थी। अतिरिक्त चार्ज के नीचे दबे अभियंता अपने काम को पूरा करने में नाकाम नजर आते थे। गर्मियों या बारिश में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने पर एक साथ दो सब स्टेशनों को सुधारना और मौके पर रहकर खामियां दूर कराना भी चुनौती थी। कई बार अभियंताओ के सब स्टेशनों पर न मिलने की शिकायतें भी आम रही। इस पर एमडी रिया केजरीवाल ने अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार को पत्र लिखकर अतिरिक्त चार्ज वाले अभियंताओ की सूची मांगी थी। रिपोर्ट देने के बाद उन्होंने आदेश जारी किया। इसमें 13 टीजी-2 को प्रभारी जेई नियुक्त किया गया है। -एमडी के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने सब स्टेशनों में तैनात टीजी-2 को नई जिम्मेदारी दी, -गर्मी से पहली बिजली सुधार के लिए बताया कदम, जेई से अतिरिक्त चार्ज भी हटेंगे,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;