400 केवीए के फुंके दो ट्रांसफार्मर, 12 हजार आबादी को नहीं मिली बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

-डीएसएन रोड व सिविल लाइंस में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी सिर दर्द बनी,-डीएसएन रोड व सिविल लाइंस में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में

400 केवीए के फुंके दो ट्रांसफार्मर, 12 हजार आबादी को नहीं मिली बिजली

उन्नाव, संवाददाता। शहर के दो मोहल्लों की 12 हजार आबादी बिन बिजली रातभर बेचैन रही। अलसुबह भी आपूर्ति बहाल नही हुई तो रविवार को बिजली के दर्शन को लोग परेशान नजर आए। जेई के मुताबिक-डीएसएन रोड और सिविल लाइंस क्षेत्रो में ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से समस्या आई, इन्हें बदलने में कुछ वक्त लगा। असल के सिविल लाइंस स्थित गुलाबी बिल्डिंग के सामने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे करीब छह हजार की आबादी जुड़ी है। 270 से अधिक कनेक्शन धारक है। शनिवार रात आंधी बारिश के बाद अचानक ट्रांसफार्मर में स्पार्क हुआ और केबल जल गई। रात 11 बजे आपूर्ति रुकी तो जेई मौके पर पहुँचे और चेक कर दोबारा ट्राई दिलाई। हालांकि लोड आदिल होने की वजह से यह प्रयास भी विफल रहा और ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया। वर्कशॉप को सूचना दी गई तो सुबह दो बजे इसे लगाया जा सका। इस दौरान केवटा तालाब समेत पीडब्ल्यूडी कालोनी, सिविल लाइंस के उपभोक्ताओं को राहत मिली। जेई कमलेश ने बताया कि एक बड़ा ट्रांसफार्मर खराब था, जिसे बदलने में कुछ वक्त लगा।

400 केवीए डीएसएन रोड में खराब

सुबह नौ बजे डीएसएन रोड में रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी। जेई मौके पर पहुँचे तो बिजी खुलने में समस्या आई। इसकी मरम्मत करने में कर्मी अक्षम दिखे तो वर्कशॉप को सूचना दी गई हालांकि, इस ट्रांसफार्मर के आने में सात घण्टे लग गए। यानी सात घंटे तक 280 कनेक्शन धारक बिन बिजली बेचैन नजर आए।

सामान्य प्रश्न

उन्नाव में बिजली संकट कब शुरू हुआ?
बिजली संकट शनिवार रात को शुरू हुआ जब आंधी बारिश के बाद ट्रांसफार्मर में स्पार्क हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।