युवती को हिरासत में रखने के मामले की विभागीय जांच शुरू

Jan 23, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव में युवती को रात में अवैध हिरासत में रखने के मामले में पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। महिला दारोगा और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है, जिसमें पुलिस मैनुअल और मानवाधिकारों का उल्लंघन पाया गया। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

युवती को हिरासत में रखने के मामले की विभागीय जांच शुरू

उन्नाव। सदर कोतवाली में युवती को रात के समय अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में निलंबन की कार्रवाई के बाद अब पुलिस विभाग ने छानबीन तेजी से शुरू कर दी है। महिला दारोगा उमा अग्रवाल और सिपाही अर्पित व संजय भाटी के निलंबन के बाद मामले में अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कोर्ट के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि युवती को नियमों के विरुद्ध रात भर कोतवाली के लॉकअप में रखा गया था, जो पुलिस मैनुअल और मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसी आधार पर संबंधित पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी की मौन सहमति या लापरवाही रही। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सीसी कैमरे के फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और कॉल डिटेल्स की भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में और भी पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून और न्याय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;