Unnao News: कांशीराम पुलिया पर दबोचा गया शातिर चोर, चोरी का मोबाइल बरामद

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: उन्नाव की कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 वर्षीय करन के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसे न्यायालय में पेश किया है। यह गिरफ्तारी कांशीराम पुलिया के पास की गई।

कांशीराम पुलिया पर दबोचा गया शातिर चोर, चोरी का मोबाइल बरामद
कांशीराम पुलिया पर दबोचा गया शातिर चोर, चोरी का मोबाइल बरामद

Unnao News: उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कांशीराम पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में के मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी 22 वर्षीय करन पुत्र सुनील निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली सदर को कांशीराम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र, उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान, कांस्टेबल अक्षय गोस्वामी और कांस्टेबल अनुभव मिश्रा शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: कांशीराम पुलिया पर दबोचा गया शातिर चोर, चोरी का मोबाइल बरामद