Unnao News: अभी तो देखना माथा भी चूमेगी, मां का सिर्फ दुआओं..
Unnao News: उन्नाव में अभ्युदय सेवा संस्थान के 10 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवियों ने अपनी सुंदर कविताओं और गजलों से श्रोताओं को भावुक किया। विभिन्न रचनाकारों ने अपने अनूठे अंदाज में माता-पिता और राजनीति पर विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में सभी कवियों को खूब सराहा गया।

Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के एक गेस्ट हाउस में अभ्युदय सेवा संस्थान के 10 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में वाणी पुत्रों की कविताओं और गजलों से पूरी रात खूबसूरत बनी रही। प्रदेश के तमाम जिलों से आए कवितयों की सुंदर प्रस्तुतियों पर रात भर कवियों को तालियों खूब वाहवाही मिली।
कवियों की विशेष प्रस्तुतियाँ
कवि डा. नदीम शाद ने अभी तो देखना माथा भी चूमेगी, मां का सिर्फ दुआओं से नहीं मन भरता कविता से पूरा पंडाल भावुक हो उठा। मां की खूबसूरत कविता ने हर किसी के मन मोहित कर दिया।
भावुक रचनाएँ
कवि अनुराग मिश्र गैर ने पढ़ा आपने ही पांव काटा था हमारा एक दिन, अब हमारे नाम हक में कुछ बैसाखियां कर दीजिए। कवि अमित शुक्ला ने माता-पिता की उपेक्षा पर कटाक्ष करते हुए श्राद्ध में हमारे लोग खा रहे हैं आज किंतु, जीते जी माता-पिता पानी को तरस गए पढ़कर सभी के आंखों को नम कर दिया। ओज कवि प्रख्यात मिश्र ने पढ़ा जनतंत्री स्तंभों का आधार बनाने वाले, लोकतंत्र के सपनों को साकार बनाने वाले हैं, राजनीति की वैतरणी को पार लगाने वाले हैं, राम वही जो यूपी की सरकार बनाने वाले हैं। स्वयं श्रीवास्तव ने पढ़ा रोज मन नहीं करता गाने-गुनगुनाने का, जिंदगी की पुस्तक को बांचना पड़ता है। कवयित्री पल्लवी मिश्रा ने इस आभागी देह को वर मिल गया है, आत्मा की प्यास का मैं क्या करूं से भाव-विभोर किया। मणिका दुबे ने शहर के शोर में वीरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाइयां हैं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवोदित रचनाकार शिवांश शुक्ल ने हार या जीत देखने वालों, तुमने तैयारियां नहीं देखी सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन का संचालन अनिरुद्ध सौरभ ने किया।


