Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Pension Day Key Issues Discussed Elderly Pensioners Honored
घर बैठे पेंशनर करा सकते ऑनलाइन सत्यापन

घर बैठे पेंशनर करा सकते ऑनलाइन सत्यापन

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में पेंशन दिवस पर राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के पांच पेंशनरों को सम्मानित किया गया। अब पेंशनर ऑनलाइन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र भी जमा कर सकते हैं।

Dec 17, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। विकास भवन सभागार में पेंशन दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों से उनकी समस्याएं सुनकर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से समाधान कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने की, जबकि मुख्य कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के दौरान पेंशनरों ने पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पांच पेंशनरों राम भजन कुशवाहा, राम स्वरूप यादव, रंजीत सिंह, के.के. मिश्रा एवं जगत नारायण को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जानकारी दी कि अब पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी सत्यापन कर सकते हैं। पेंशनर अपने घर से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष के किसी भी महीने में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने पर वह आगामी 12 महीनों तक मान्य रहेगा। कार्यक्रम में डीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी, समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय के साथ ही पेंशनर सतीश कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार मिश्रा, गोपी श्याम सिंह, महेश चन्द्र गुप्त, राम भजन कुशवाहा, लेखराम, तिलक सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;