चेक बाउंस मामले में फंसे बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष

चेक बाउंस मामले में फंसे बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष

संक्षेप:

Unnao News - चेक बाउंस मामले में फंसे नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Dec 11, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

उन्नाव। संवाददाता। गौतमबुद्धनगर की विशेष न्यायालय ने बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता के खिलाफ चेक बाउंस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायाधीश ने पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी सुनील के मुताबिक बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता पर उसके कुछ रुपये का बकाया था। सुनील के मुताबिक अदायगी के लिए पालिका अध्यक्ष ने उसे चेक दिया था, लेकिन वह बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद सुनील ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले में गुप्ता को बार-बार नोटिस और समन भेजे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमानत मिलने के बाद भी अदालत से अनुपस्थित रहने पर अदालत ने अब कड़ा रुख अपनाया है। विशेष अदालत ने बुधवार को चेक बाउंस मामले की सुनवाई करते हुए रामजी गुप्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही उनके जमानतदार अमित गुप्ता, चंदन गुप्ता समेत चार अन्य को भी नोटिस भेजे हैं। अदालत के आदेश के बाद पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक वारंट जारी होने के बाद से ही पालिका अध्यक्ष भूमिगत बताए जा रहे हैं। शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और लोग मामले की आगे की कार्यवाही पर नजर बनाए हुए हैं।