पालिका अध्यक्ष पति-ईओ पर प्रताड़ना का आरोप लगा फंदे पर झूला बाबू , भाई बोला- 18 माह से नहीं मिला था वेतन, सुसाइड नोट में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

Sep 09, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव के नगर पालिका में कार्यरत बाबू सतीश प्रजापति ने मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उनके शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पालिका के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप...

 पालिका अध्यक्ष पति-ईओ पर प्रताड़ना का आरोप लगा फंदे पर झूला बाबू , भाई बोला- 18 माह से नहीं मिला था वेतन, सुसाइड नोट में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

उन्नाव, संवाददाता। नगर पालिका में काम करने वाले बाबू ने फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह घर की छत पर बने कमरे में गमछा के सहारे पंखे पर फंदे से शव लटका मिला। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्मी ने पालिका ईओ और अध्यक्ष पति समेत पांच पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही, इन लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दही थाना क्षेत्र के पीतांबर नगर भाग-दो के रहने वाले सतीश प्रजापति नगर पालिका परिषद के टैक्स विभाग में बाबू के पद पर तैनात था।

मंगलवार सुबह सतीश के कमरे से नीचे न आने पर परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद परिजन कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे तो फंदे पर शव लटका मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची दही थाना पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। दही थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि कर्मी ने रात को खुदकुशी की है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप सतीश ने सीएम के नाम सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बहुत ही ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें ईओ संजय गौतम, अध्यक्ष पति भानू मिश्र, जलकल अभियंता विवेक वर्मा, सेवानिवृत्त राम समुझ प्रसाद और सुरेंद्र दत्त विश्वकर्मा भी शामिल हैं। जिन लोगों से शिकायत करता हूं तो ये लोग उनको रुपये देकर सब हैंडल कर लेते हैं। इसलिए मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग हैं। कई बार गुहार के बावजूद किसी ने नहीं सुनी सतीश के भाई अनूप ने आरोप लगाया कि भाई सतीश को लगभग 18 माह से पगार तक नहीं मिली है। भाई का टैक्स से एसटीपी विभाग में स्थानांतरण कर दिया गया था। मां और भाभी भी कई बार पालिका कार्यालय में गुहार लगा चुकी थी पर किसी ने एक न सुनी। प्रताड़ना और आर्थिक तंगी की वजह से भाई सतीश ने खुदकुशी कर ली है। प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Municipality Clerk Commits Suicide Alleging Harassment in Note
;;
;