Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Minister Reviews Development and Law Enforcement Amid Delhi Blast Investigation
दिल्ली में धमाका पहलगाम जैसी साजिश तो मुंहतोड़ जवाब तय : प्रभारी मंत्री

दिल्ली में धमाका पहलगाम जैसी साजिश तो मुंहतोड़ जवाब तय : प्रभारी मंत्री

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने खाद और बीज वितरण की व्यवस्थाओं पर जोर दिया और दिल्ली में हुए धमाके की निंदा की। मंत्री ने किसानों को जैविक खाद के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया और नकली खाद पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Nov 11, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। विकास भवन सभागर में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान खाद, बीज वितरण और गोशाला की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सोमवार रात दिल्ली में हुए धमाके को प्रभारी मंत्री ने बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कौन सा षड़यंत्र है, इसकी गहन जांच की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने तह तक जांच के निर्देश दिए हैं और जब तक साजिश का पता नहीं चलता, तब तक चैन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर इसमें भी पहलगाम जैसी साजिश सामने आती है तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से कहा जो मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनको प्राथमिकता के साथ समय से ठीक करा दिया जाए। सहकारी समितियां में खाद की उपलब्धता पर एआर कॉपरेटिव और कृषि विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। किसानों को सोसाइटी के माध्यम से बीज का वितरण समय से हो। जिला कृषि अधिकारी को किसानों को जैविक और कम्पोष्ट खाद के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। नकली खाद और खाद की उपलब्धता पर डीएम गौरांग राठी ने नकली खाद पर प्रभावी कार्यवाही करके किसानों को उलपब्धता कराने की जानकारी दी। नकली दूध और खोया पर सख्ती बरतें मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा जनपद में गोवंशों का रखरखाव ठीक ढंग से हो। बीमार होने पर इलाज समय से मिलता रहे। जो पशु बाहर टहल रहे हैं, उनको अभियान चलाकर संबंधित गोशाला में संरक्षित करें। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा खाद्यान्न का वितरण ठीक ढंग से कराया जाए जो दुकान निलंबित हैं, उनका प्रस्ताव कर दुकान आवंटित किया जाए। नकली दूध और खोया पर सख्ती बरती जाए। इस दौरान सीडीओ कृतिराज, एडीएम सुशील कुमार गोंड, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, डीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी आदि रहे। आजम खान क्या हैं? यह बताने की जरूरत नहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा ग्रामीण और शहरों में विद्युत आपूर्ति का जो निर्धारित समय है, उसके अनुसार विद्युत की सप्लाई किया जाए। खराब ट्रांसफार्मर समय से बदल दिया जाए विद्युत लास को ठीक किया जाए। अधिशासी अभियंता नलकूप से कहा कि जो नलकूप खराब है बंद पड़े हैं उनको ठीक कराएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई नहरों की साफ सफाई समय से करा दें नहरे ठीक ढंग से संचालित होनी चाहिए। आजम खान के कोर्ट से बरी करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आजम खान क्या हैं? यह बताने की जरूरत नहीं है।