Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Meeting Reviews School Development Projects and Issues
कार्य पूर्ण होने पर ही कार्यदाई संस्था करें हैंडओवर : सीडीओ

कार्य पूर्ण होने पर ही कार्यदाई संस्था करें हैंडओवर : सीडीओ

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 6 अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा की गई और कार्यों के मास्टर प्लान साझा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्यों को कार्यों का निरीक्षण करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सलाह दी गई।

Nov 22, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार एवं अन्य विभागीय योजनाओं लेकर माध्यमिक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, संस्कृत विद्यालय की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने समीक्षा करते हुए 6 अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं से संबंधित चर्चा की गई एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए। कार्रदाई संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे कार्यों मे लापरवाही बरते जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि किए जाने वाले कार्यों का मास्टर प्लान स्कूल के प्रधानाचार्य को अवश्य साझा करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो गए हैं उनका संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर ले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद ही हैंडओवर करें। प्रधानाचार्य हैंडओवर का प्रमाण पत्र देने से पूर्व पहले संबंधित कार्य का अच्छी तरह से निरीक्षण अवश्य कर ले कि कहीं कोई कमी तो नहीं बची है। जो भी कमियां बची हो उसे हैंडओवर करने से पूर्व कार्यदायी संस्था द्वारा अवश्य पूर्ण कर ले। कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि उनके स्कूल में बनाई जाने वाली बाउंड्री ऊंची तथा नीची है। जिस पर बाउंड्री वालों का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें यदि ऐसी बाउंड्री हैं तो उनकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनीलदत्त, वरिष्ठ कोष अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे