पिता ने पत्नी और उसके घर वालों पर बेटी से न मिलने देने का लगाया आरोप
Unnao News - उन्नाव में लक्ष्मी प्रसाद सिंगरौल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी के रूप में रहने वाली महिला से उसे कई मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। उसकी बेटी ने मां के घर जाने के बाद 45 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान गायब कर दिया। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद सिंगरौल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्लागंज निवासी महिला के साथ 16 साल पति-पत्नी के रूप में उसके साथ शुक्लागंज में रह रहे थे। 2012 में बेटी का जन्म हुआ था। बताया कि पत्नी बनकर रह रही महिला से उसके कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। उसकी बेटी कुछ मुकदमों में अपनी मां के खिलाफ गवाह है। वह बेटी को लेकर सात साल से शहर के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला में रहकर उसका पालन-पोषण कर रहा है। 31 अगस्त 2025 को बेटी की गलती से उसका मोबाइल टूट गया।
जिस पर उसे फटकार लगाई। इससे नाराज बेटी एक सितंबर 2025 को घर छोड़कर चली गई। पत्नी के रूप में रहने वाली महिला ने बेटी को अपने घर पर रख लिया। लक्ष्मी प्रसाद के अनुसार बेटी के प्रियदर्शिनी नगर स्थित घर से जाने के बाद आवश्यक दस्तावेज और जेवर व 45 हजार रुपये घर से गायब हैं। पत्नी बनकर उसके साथ रह चुकी महिला व उसके परिजन व रिश्तेदार बेटी को उससे मिलने नहीं दे रही है। कई बार गंगाघाट कोतवाली व महिला थाना में शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की मदद ली। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


