केस दर्ज होने पर माने परिजन, पैनल से हुआ पोस्टमार्टम
Unnao News - उन्नाव के गलगलहा गांव में एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला, जिसे आत्महत्या माना जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के एक परिवार ने उन्हें अपमानित किया, जिससे आहत होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गलगलहा गांव में विवाद के बाद अधेड़ का बुधवार फंदे पर शव लटका मिला था। परिजनों ने गांव के एक परिवार पर घर में चढ़ाई कर अपमान करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के आरोप लगा गुरुवार को डीएम व एसपी ऑफिस पहुंच गए। घंटों समझाने के बाद आत्महत्या के दुष्प्रेरण का केस दर्ज होने पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। बतातें चलें कि सदर के गलगलहा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम शंकर मजदूरी करता था। बुधवार उसका शव गांव के बाहर घर से करीब एक किमी आगे जंगल में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला था।
बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बड़े बेटे कौशल ने आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर गांव की एक महिला से विवाद होने पर उसके परिजनों से धमकी दी जा रही थी। जिससे आहत होकर पिता ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार मगरवारा चौकी प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की। मगर बेटे व अन्य परिजनों ने इंकार कर दिया और वह डीएम व एसपी ऑफिस पहुंच गए। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही। मगर वह नहीं मानें। बहुत समझाने पर बेटे कौशल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूती पुत्र अरुण, उसके बेटे अजय, परिवार के पप्पू, राहुल रज्जन पुत्र कल्लू पर आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज की। उसके बाद पैनल में मौजूद डॉ. शोएब नासिर व डॉ.देवेंद्र कुमार की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बेटे कौशल की तहरीर पर 5 लोगों पर केस दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


