ब्लड बैंक में मात्र 45 यूनिट खून देख बिफरे डीजी हेल्थ

Apr 04, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी देखकर महानिदेशक डॉ. पवन कुमार चिंतित हुए। मात्र 45 यूनिट रक्त उपलब्ध था। उन्होंने अधिकारियों को रक्त का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पताल की व्यवस्थाएं भी खस्ताहाल हैं, मरीजों ने स्टाफ के व्यवहार पर भी शिकायत की।

ब्लड बैंक में मात्र 45 यूनिट खून देख बिफरे डीजी हेल्थ

उन्नाव। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार उस समय गंभीर हो गए, जब उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी देखी। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मात्र 45 यूनिट रक्त की उपलब्धता पर उन्होंने कड़ी चिंता जताई और अधिकारियों को तत्काल रक्त का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए। शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्थाएं किसी से छुपी नहीं हैं। न तो अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही स्टाफ।

अक्सर स्टाफ द्वारा मरीजों से अभद्रता करने के मामले भी सामने आते हैं। अव्यस्थाओं से जूझ रहे लोगों द्वारा कई बार शासन स्तर पर शिकायत भी की जाती है। हालांकि, अधिकारियों के निरीक्षण से पहले सभी अव्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाता है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। सुबह से ही अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने लगीं। गंदे बेड, स्ट्रेचरों को साफ करा दिया गया। जिन शौचालयों को महीनों से साफ नहीं किया गया था, उन्हें भी साफ करा दिया गया। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जब डीजी हेल्थ डॉ. पवन कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो उन्हें महिला व पुरुष अस्पतालों की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। सबसे पहले वह इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंचे और भर्ती रजिस्टर की जांच करने के साथ मरीजों से उन्हें दिए जा रहे इलाज की जानकारी ली। यहां से निकलकर डीजी पुरुष अस्पताल का वार्ड पहुंचे और मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली, जिसपर मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। यहां से निकलर डीजी एक्सरे रूम होते हुए महिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ओपीडी व वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों से अस्पताल में दिए जा रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर मरीजों ने डीजी को स्टॉफ का व्यवहार अच्छा न होने की शिकायत की। इस पर डीजी ने मौके पर मौजूद स्टॉफ को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत भी दी। यहां भर्ती मरीजों से डीजी ने भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली जिसपर मरीजों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन दिए जाने की बात कही।जिसके बाद डीजी ने मैनुअल एक्स-रे, महिला पैथालाजी, महिला दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसदौरान सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. संजीव, फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा, डॉ. अमित, डॉ. बृजकुमार, स्टॉफ नर्स राजश्री समेत अन्य डॉक्टश्र व स्टॉफ मौजूद रहे।कोटमरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिली व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।डॉ. पवन कुमार, डीजी हेल्थ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।