फुटेज देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, मिल रहीं धमकियां
उन्नाव। मारपीट और जानलेवा धमकी के मामले में पीड़ित परिवार न्याय के लिए

उन्नाव। मारपीट और जानलेवा धमकी के मामले में पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। आरोप है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सौंपने के बावजूद आरोपितों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।सदर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथगंज निवासी प्रमोद कुमार ने पड़ोसी युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 11 मई को हुए विवाद में उनके माता-पिता भी घायल हुए थे और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, एसपी समेत अन्य अधिकारियों से भी की गई है। बताया कि सात जून सुबह भी आरोपित ने घर के बाहर पहुंच कर मारपीट और अभद्रता की। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली आने के लिए कहा। प्रमोद कुमार का कहना है कि वह कोतवाली पहुंच कर प्रार्थना पत्र दे आए, लेकिन आरोपी पक्ष वहां नहीं पहुंचा। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


