
बिजली राहत योजना में सातवें नम्बर पर उन्नाव
Unnao News - उन्नाव की बिजली राहत योजना की प्रगति रिपोर्ट अब तक सातवें स्थान पर है। एमडी रिया केजरीवाल ने इस पर प्रशंसा की और तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए प्रयास करने को कहा। योजना के तहत घरेलू और छोटे वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है, और रजिस्ट्रेशन जारी है।
उन्नाव। बिजली राहत योजना में अब तक उन्नाव की प्रगति रिपोर्ट सातवें नंम्बर पर है। एमडी रिया केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इस प्रगति पर प्रशंसा की है और प्रयास को तीसरे चरण तक सफल बनाकर वर्ष 2024 जैसा रिकॉर्ड बनाने को कहां है। बिजली बिल राहत योजना के तहत घरेलू और दो किलोवाट तक वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उनका बिजली का बिल ब्याज माफ कर लाभ दिया जा रहा है। जिले में एक बार भी बिल जमा न करने वाले 49793 उपभोक्ता और लंबे समय से बिल न देने वाले 1.07 लाख के करीब उपभोक्ता चिह्नित किए थे।
इनमें से प्रथम चरण के दौरान तीन जनवरी तक 46470 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाकर लाभ लिया था। चार जनवरी से अब दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके 11 दिनों में 6807 रजिस्ट्रेशन हो चुके है। बीते दिनों हुई समीक्षा के दौरान एमडी ने इसकी प्रगति बढाने घर घर जागरूक करने के आदेश दिए। साथ ही अधिक से अधिक राजस्व जमा कराकर रिकॉर्ड बनाने को भी कहाँ। उन्होंने बेहतर योगदान देने वाले सब स्टेशन के एक्सईन की प्रसंसा भी की। 2024 में ओटीएस में पहले नंम्बर पर रह चुका जिला असल मे बीते साल 2024 में ओटीएस योजना आई थी। जिसमे बिजली चोरी के मामलों में राहत दी गई थी। इसमें मध्यांचल के 34 जिलों में उन्नाव प्रथम पायदान पर था। अब इस साल बिजली राहत योजना तीन चरणों मे आई तो यह उन्नाव की अब तक प्रगति सातवे स्थान पर है। जबकि पहले पर लखनऊ ज़ोन का स्थान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




