एनएमएमएस में 238 परीक्षार्थी सफल

Mar 01, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता का प्रतिशत 100 रहा। परीक्षा में 243 सीटों में से 238 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जबकि अनुसूचित जनजाति की 5 सीटें खाली रह गईं। छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।

एनएमएमएस में 238 परीक्षार्थी सफल

उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले के नतीजे शत-प्रतिशत रहे। परीक्षा में प्रदेश से जिले के लिए तय लक्ष्य के सापेक्ष 243 सीटों में 238 छात्र सफल रहे जबकि पांच अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें खाली रह गई। इस जाति का कोई छात्र जिले में नहीं है। परीक्षा के लिए दो हजार से अधिक आवेदन हुए थे। परीक्षा में कक्षा-8 में अध्ययनरत छात्र शामिल हुए थे। जिन्हें सफल होने के बाद शासन स्तर से कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रत्येक माह एक हजार के हिसाब से साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

जिले में बांगरमऊ, सरोसी, हसनंगज और औरास ब्लॉक के स्कूल से ज्यादा चयनित होने वाले बच्चों की संख्या शामिल रही। बारंगमऊ के उच्च प्राथमिक गोसाईखेड़ा से 16 बच्चों का चयन हुआ है। यहां से कुल 21 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। चयन पर स्कूल के शिक्षक अवनीश कुमार, रविशंकर, शरणमणि शुक्ला ने खुशी जताते से सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है। वहीं पीएमश्री ममनापुर कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी के 14 छात्र चयनित हुए है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप द्विवेदी व अन्य शिक्षकों ने बच्चों को आगे भी ऐसे ही सफलता के कीर्तिमान रचने को प्रेरित किया। पिछले साल भी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में बड़ी संख्या में चयन पाए थे। तीसरे नंबर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर औरास रहा। यहां से 11 बच्चों का चयन हुआ। बच्चों के चयन पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय, बीईओ मुख्यालय संजय यादव, एसआरजी अखिलेश शुक्ला ने सभी को बधाई दी। कहा कि जिला के सभी बच्चों की मेहनत और काबिलियत का नतीजा है कि वह अपना स्थान इस परीक्षा में शामिल कराने में सफल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।