मुफ्त राशन के साथ गृहस्थी का सामान खरीदने का दबाव

Apr 07, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव। संवाददाता कोटेदार पर जबरन वसूली का आरोप, डीएम से हुई शिकायतकोटेदार पर जबरन वसूली का आरोप, डीएम से हुई शिकायतकोटेदार पर जबरन वसूली का आरोप, डीए

मुफ्त राशन के साथ गृहस्थी का सामान खरीदने का दबाव

उन्नाव, संवाददाता। पात्र लाभार्थियों को शासन से मिलने वाले नि:शुल्क राशन के साथ साबुन, कपड़े धोने का पाउडर आदि खरीदने का दबाव डाला जा रहा है। एक लाभार्थी ने इसकी शिकायत डीएम से की है। बीघापुर तहसील क्षेत्र के अकवारा गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बाजपेई खेड़ा में कोटा है। वहां लाभार्थियों को राशन देते समय एक किलो कपड़े धोने का पाउडर, एक डिब्बी हींग, दस वाला सब्जी मसाला पैकेट सहित अन्य वस्तुएं 100 रुपये लेकर जबरन थोपती हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि सरकारी राशन सबको समान रूप से मिलना चाहिए, तो कोटेदार पुत्र ने ने गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया।

सामान न लेने पर राशन न देने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत 1076 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई। 23 फरवरी को तहसील बीघापुर के सक्षम अधिकारी ने बिना पूछताछ या सूचना दिए फर्जी रिपोर्ट भेजकर मामला निस्तारित कर दिया। 11 मार्च को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को तहसील अधिकारी बताते हुए कहा कि यह वस्तुएं शासन के आदेश पर दी जा रही हैं, कोटेदार को रोक नहीं सकते। सामान नहीं लेना है तो किसी दूसरे कोटे से राशन ले लो। जिसके बाद पीड़ित ने डीएम को पत्र लिखकर पुरानी शिकायत की दोबारा जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।