Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao 105 Roads Damaged During Ganga Expressway Construction Awaiting 50 Crore Repair Budget
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का बजट नहीं, ग्रामीण परेशान

गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का बजट नहीं, ग्रामीण परेशान

संक्षेप: Unnao News - उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान 105 सड़कों को गंभीर नुकसान हुआ है। मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट अभी तक मंजूर नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने यूपीडा को रिपोर्ट भेजी है, लेकिन बजट का इंतजार जारी है।

Sun, 2 Nov 2025 10:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। जिला में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं करीब 105 सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का बजट यूपीडा की तरफ से अब तक मंजूर नहीं हुआ है। बजट न मिलने के कारण खस्ताहाल सड़कों के बीच ग्रामीणों का आवागमन लगभग डेढ़ साल से प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कें टूटी होने की रिपोर्ट यूपीडा को भेज दी है, मगर बजट का इंतजार जारी है। साल 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हुआ था और 2023 में मिट्टी भरान का काम तेजी से चल रहा था। इस मिट्टी को डंपरों से पहुंचाने के दौरान भारी ओवरलोडिंग से सड़कों को गंभीर नुकसान हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर लगभग 105 सड़कों की जर्जर स्थिति की पुष्टि की है। इसके बाद मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव यूपीडा को भेजा गया, इसके बाबजूद बजट धीमी गति से आ रहा है। इस वजह से क्षेत्र के 76 गांवों में लोगों का नियमित आवागमन मुश्किल हो गया है। एक्सईएन (प्रांतीयखण्ड) हरदयाल अहिरवार ने बताया कि यूपीडा के साथ फिर से सड़कों का सर्वे किया जा रहा है, इसके बाद ही मरम्मत के लिए नई प्रस्तावना तैयार होगी। कोट सड़कों की मरम्मत के लिए सर्वे करा लिया गया है और यूपीडा को क्षतिग्रस्त मार्गों की सूची भेज दी गई है। अभी तक बजट नहीं मिला है, बजट आते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सुबोध कुमार एक्सईएन निर्माण खंड