अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी
Unnao News - नवाबगंज के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। संतोष और मनोज लखनऊ से लौट रहे थे, तभी आशाखेड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती किया गया, जहां मनोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित आशाखेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के रायसिंहखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय संतोष पुत्र राम प्रसाद बाइक से गांव के ही मनोज (28) पुत्र अर्जुन को लेकर लखनऊ गया था। दोपहर में लौटने के दौरान सोहरामऊ थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर आशाखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मनोज को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल संतोष ने बताया कि वह मनोज के साथ बाइक से पिता की दवा लेने लखनऊ गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


