चार पहिया वाहन पेड़ से टकराया, दो गंभीर
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के हरदोई उन्नाव रोड पर गुरुवार दोपहर चौपहिया वाहन अनियंत्रित

फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के हरदोई उन्नाव रोड पर गुरुवार दोपहर चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। इमर्जेंसी डॉक्टर ने एक की हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया गया।क्षेत्र के मंगलीखेड़ा गांव के पास दोपहर एक चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी आसिफ पुत्र लाड़ले व बहराईच थाना नाजिरपुर निवासी समीर पुत्र गुड्डू घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों घायल को सीएचसी लाया गया।
यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इमर्जेंसी डॉक्टर ने आसिफ की हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


