Tulsi Yatra Celebrated with Grand Procession in Unnao Thousands Participate भगवा ध्वजों और झाकियों के बीच निकली तुलसी यात्रा, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTulsi Yatra Celebrated with Grand Procession in Unnao Thousands Participate

भगवा ध्वजों और झाकियों के बीच निकली तुलसी यात्रा

Unnao News - उन्नाव। संवाददाता भगवा ध्वजों और मनमोहक झांकियों के बीच तुलसी यात्रा निकाली

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 26 Dec 2024 12:11 AM
share Share
Follow Us on
भगवा ध्वजों और झाकियों के बीच निकली तुलसी यात्रा

उन्नाव। संवाददाता भगवा ध्वजों और मनमोहक झांकियों के बीच तुलसी यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारों के साथ हजारों महिलाओं ने हाथ में तुलसी का पौधा लेकर,्र रथ पर विराजित रामलला का विग्रह और बनारस से भस्म आरती दल ने किया।

बुधवार को नर सेवा नारायण सेवा समिति की ओर से समिति के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी की अगुवाई में भव्य तुलसी पूजन यात्रा निकाली गई। यात्रा में 51 हजार तुलसी के पौधों का नि.शुल्क वितरण हुआ। लोगों ने रुक रुककर तुलसी के पौधे प्राप्त किये। वीर बालक दिवस के रूप गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को भी श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा का शुभारंभ मंत्रोच्चारण से पूज्य संतो ने व साध्वी दीक्षा की उपस्थिति में रामलला के विग्रह की आरती से किया। यात्रा शहर के रामलीला मैदान से शुरू होकर आवास विकास के पटेल पार्क तक गई। वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जन्मशती मनाई गई व महामना मदन मोहन मालवीय जी का जन्मदिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बताया सनातन धर्म में तुलसी एक पूज्य व बेहद गुणकारी पौधा है तो लोगों को अपसंस्कृति के प्लास्टिक के पौधे घर मे संजाने के बजाए तुलसी जैसे गुणकारी पौधों को हर घर मे लगाना चाहिए। भारतीय संस्कृति एक जीवंत संस्कृति है जो लाखो करोड़ो वर्षों से अपनी निरंतरता बनाए हुए है जिसका कारण उसका वैज्ञानिक पक्ष है। विमल द्विवेदी ने कहा इस वर्ष की यात्रा पूज्य बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा सनातन एकता पद यात्रा के समर्थन स्वरूप सनातन एकता को समर्पित है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, भाजपा नेता अरुण सिंह यात्रा में सम्मिलित रहे। इस दौरान जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, आचार्य कमलेश बाजपेई, अभिषेक तिवारी, विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, दीमिश्रा, निशांत शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, सुनिल भदौरिया, आलोक शुक्ला, अखिल मिश्रा, अभि तिवारी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।