Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTruck Overturns Due to Poor Road Conditions Traffic Jam in Hilouli
गिट्टी लोड ट्रक खाई में पलटा, लगा जाम

गिट्टी लोड ट्रक खाई में पलटा, लगा जाम

संक्षेप:

Unnao News - हिलौली में सड़क की पटरी ठीक से भरी न होने के कारण एक गिट्टी लोड ट्रक पलट गया। ट्रक चालक अमरेंद्र ने बताया कि साइड देने के दौरान ट्रक का टायर पटरी पर पड़ा, जिससे मिट्टी भसक गई। ट्रक को क्रेन से निकालने में काफी समय लगा, जिसके कारण मार्ग पर जाम लग गया।

Nov 11, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

हिलौली। सड़क पटरी किनारे सही से भरान न होने के चलते साइड देने के दौरान एक गिट्टी लोड ट्रक का टायर पड़ा तो मिट्टी भसक गई। इससे ट्रक खाई में पलट गया। ट्रक को क्रेन से निकालने के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। काफी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया। कस्बा हिलौली में कई माह पूर्व अंडरग्राउंड विधुतीकरण कर तार डाले गए थे। इस दौरान सड़क के किनारे पटरी की खोदाई भी की गई थी। कार्यदायी संस्था के मनमाने कार्य से सड़क की पटरी में लगी इंटरलॉकिंग ईंटें इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं। मिट्टी की भरान भी सही से नहीं कराई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे आएदिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार देर रात ट्रक चालक अमरेंद्र झांसी के कबरई से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था। हिलौली तिराहे के पास साइड देने के चक्कर में ट्रक का टायर सड़क की पटरी पर आ गया। पटरी की माटी की भरान सही से न होने के चलते ट्रक पटरी के नीचे खाई में पलट गया। चालक अमरेन्द्र ने बताया कि मामूली चोटें आई हैं। गिट्टी वजन होने के चलते ट्रक पलट गया है। क्रेन को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया। ट्रक निकालने के दौराना मार्ग पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। काफी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया।