ट्रक के कार में टक्कर मारने से मासूम, किशोर समेत 3 जख्मी
सफीपुर। कस्बा स्थितिमाया पैलेस के समीप गुरुवार शाम बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर

सफीपुर। कस्बा स्थितिमाया पैलेस के समीप गुरुवार शाम बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मासूम व किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मदारनगर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अमर सिंह पुत्र किशोरी अपनी पत्नी शालिनी व तीन वर्षीय बेटे स्वास्तिक तथा हरदोई थाना बिलग्राम के बिन्नी गांव निवासी सिमरन (16) पुत्री वेदनाथ के संग कार से सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरखुर्द गांव अपने साले शेखर के विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बा के माया पैलेस समीप बेकाबू ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शालिनी सिंह को छोड़कर अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


