परिवहन विभाग की सख्ती: 35 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - बांगरमऊ में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहनों का चालान किया गया और 6 को सीज किया गया। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नियमों के पालन पर जोर दिया और ड्राइवरों को जागरूक किया।

परिवहन विभाग की सख्ती: 35 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज

बांगरमऊ। नगर में गुरुवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यात्री कर अधिकारी सेहपर किदवई के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 35 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ और बांगरमऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर वाहनों को रोककर दस्तावेजों की गहन जांच की गई। सड़क किनारे खड़े संदिग्ध वाहनों की भी पड़ताल की गई। अभियान दौरान कई डग्गामार बसों पर भी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने गलत नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही चालकों को लेन ड्राइविंग के नियमों तथा रात में हेडलाइट के लो और हाई बीम के सही उपयोग के बारे में जागरूक भी किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।