Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTrain Services Disrupted on Lucknow-Kanpur Route Due to Non-Interlocking Work
एनआई कार्य को लेकर एक दर्जन ट्रेन विलंबित, आधा दर्जन ट्रेन की गई डायवर्ट

एनआई कार्य को लेकर एक दर्जन ट्रेन विलंबित, आधा दर्जन ट्रेन की गई डायवर्ट

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में लखनऊ–कानपुर रेलखंड पर बुधवार को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल संचालन प्रभावित रहा। मानक नगर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक लिया गया, जिससे कई ट्रेनों का रूट बदला गया और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें घंटों तक फंसी रहीं और स्थिति नियंत्रित करने में रेलवे को कठिनाई हुई।

Thu, 4 Dec 2025 09:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। लखनऊ–कानपुर रेलखंड पर बुधवार को नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेल संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। मानक नगर स्टेशन पर मरम्मतीकरण कार्य के लिए रेलवे ने सुबह 9:25 बजे से दोपहर 5:25 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया था, जिसकी वजह से कई प्रमुख ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा और कई ट्रेनें घंटों फंसी रहीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर अफरातफरी जैसे हालात बन गए। रेलवे विभाग द्वारा दो दिन पहले ही इस ब्लॉक की जानकारी जारी कर दी गई थी, लेकिन बुधवार को ट्रेनों के डायवर्सन के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। 12179 आगरा इंटरसिटी और 12003 शताब्दी (अप) को उनके निर्धारित मार्ग से हटाकर लखनऊ–बालामऊ होकर उन्नाव के रास्ते निकाला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस को भी वाया उन्नाव–बालामऊ कराकर लखनऊ भेजा गया। वहीं 12420 गोमती एक्सप्रेस (डाउन) को डलमऊ–रायबरेली होकर लखनऊ की ओर मोड़ा गया। उधर उन्नाव और लखनऊ के बीच कई ट्रेनें ट्रैक पर ही फंसी रहीं। इनमें 15707, 12875, 15743 और 12565 प्रमुख हैं। इसके अलावा फरक्का और पुष्पक एक्सप्रेस भी काफी विलंबित रहीं। कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें ब्लॉक के कारण जगह-जगह रुकी रहीं, जिन्हें धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रण के तहत डाउन ट्रेनों को रोक-रोककर आगे बढ़ाना पड़ा। हालांकि लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें सामान्य रूप से निकलती रहीं, लेकिन कानपुर से लखनऊ आने वाली ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ा। ट्रैक और सिग्नल से जुड़े मरम्मत कार्य के कारण लखनऊ की ओर आने वाला रेल ट्रैफिक धीमा रहा। शाम होते-होते ट्रेनों की लाइन और लंबी होती गई, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने समय पर जानकारी न मिलने की शिकायत की और रेलवे से वैकल्पिक इंतजाम की मांग भी उठाई। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने से स्थिति को संभालने में जीआरपी और आरपीएफ को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एनआई कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण था, इसलिए मेगा ब्लॉक लेना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि देर रात तक ट्रैकों पर कार्य पूर्ण कर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने का प्रयास जारी है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें।