Unnao News: युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: गंजमुरादाबाद में भाई पंकज ने अपनी बहन के घर जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक मंदिता का सामना कर रहा था। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने बिना कानूनी प्रक्रिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

Unnao News: युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी

Unnao News: गंजमुरादाबाद। बहन के घर पहुंचे भाई ने पेड़ पर फंदे से लटक शुक्रवार दोपहर खुदकुशी कर ली। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा बांगर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय पंकज पुत्र सोबरन बदली पुरवा गांव निवासी बहन के घर गया हुआ था। बहन के घर से निकल खेत पहुंच पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए तथा परिजनों में चीख पुकार मच गई। शुक्रवार दोपहर आपसी सहमति पर परिजनों ने क्षेत्रीय गंगा तट ले जाकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चर्चा रही कि मृतक पंकज कुछ मानसिक मंदित भी था।

हालांकि घटना को लेकर अन्य ग्रामीणों में चर्चा होती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।