
पुरवा में युवक ने फंदे से लटक की खुदकुशी
Unnao News - दीनाखेड़ा गांव में एक युवक ने बुधवार रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय अविनाश कुमार यादव की शादी बिहार के बसंतखेड़ा गांव की कुसुमा देवी से हुई थी और उनकी एक छह साल की बेटी भी है। पुलिस ने...
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के दीनाखेड़ा गांव में युवक ने बुधवार देर रात पंखे से फंदे लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीनाखेड़ा गांव के 32 वर्षीय अविनाश कुमार यादव की शादी बिहार थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा गांव की कुसुमा देवी के साथ हुई थी। एक छह साल की बेटी आयुषी भी है। बुधवार शाम पत्नी घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही थी। काम निपटाने के बाद जब वह अंदर आई और पति को आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो पति का शव पंखे से लटक रहा था।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


